मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरुराज थाना क्षेत्र के बनकट गांव स्थित नहर पुल पर सोमवार को साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार माधोपुर श्रीसिया के प्राचार्य संजय ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राचार्य ने बताया कि वे महना रोड स्थित घर से विद्यालय जा रहे थे। उधर, प्रेमनगर कोदरकट्टा गांव स्थित एनएच 27 पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल रोशन कुमार (25) और विकास कुमार प्रेम (24) को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बिजली गुल होने के बाद दोनों का मोबाइल की रोशनी में इलाज किया गया। दोनों घायलों ने बताया कि मोतीपुर बाजार काम से जा रहे थे, तभी वाहन ने ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- हाईवा के धक्का से वार्ड सदस्य घायलसीएचसी में मोबाइल की र...