हापुड़, अगस्त 9 -- दिल्ली पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारी और एक आईआरएश अधिकारी राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश लेकर ब्रजघाट गंगा घाट से साइकिल पर सवार होकर गंगा का पावन जल लेकर दिल्ली लौट रहे हैं। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर स्थित बाबूगढ़ में थाना प्रभारी और आसपास के लोगों ने अपनी टीम के साथ अधिकारियों का स्वागत किया। अधिकारियों का यह जत्था सावन माह की शिरात्रि के पावन पर्व पर दिल्ली के चांदनी चौक स्थित सुप्रसिद्ध श्री गौरी शंकर मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। दिल्ली पुलिस के डीसीपी विपुल अनेकांत, डीसीपी संदीप लांबा तथा अपर आयुक्त जीएसटी (आईआरएस) मुकेश राठौर ब्रजघाट स्थित पावन गंगा घाट से गंगा का पावन जल लेकर साइकिल पर सवार होकर दिल्ली जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: पुलिस ने शिव भक्तों के लिए लगाया भंडारा रवि...