रांची, जून 23 -- रांची, संवाददाता। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन, जिला ओलंपिक संघों और विभिन्न खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पूरे राज्य में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। रांची में समारोह की शुरुआत साइकिल अभियान से हुई। इसमें रांची जिला ओलंपिक संघ की मदद से जेएसएसपीएस, साईं रांची तथा जिम्नास्टिक, वॉलीबॉल व वुशु के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसक बीच सभी ने पौधे लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। ओलंपिक दिवस सप्ताह के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में आगामी दिनों में साइकिल रैली, फिटनेस गतिविधियां, वृक्षारोपण और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि युवाओं में खेल, फिटनेस और ओलम्पिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।इस यह भी पढ़ें- खेल को जीवन का हिस्सा बनाएं : सुनील अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प...