सहारनपुर, अगस्त 30 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर रविवार को पुलिस लाइन्स में आयोजित साइकिलिंग प्रतियोगिता में पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिवारों ने भी पूरे जोश से हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने साइकिल दौड़ाकर फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना का संदेश दिया। एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का मकसद पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को नियमित खेल व व्यायाम के लिए प्रेरित करना तथा शारीरिक दक्षता और मानसिक स्फूर्ति बढ़ाना रहा। प्रतिभागियों ने अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन्स सहारनपुर वीरेन्द्र बहादुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Amroh...