धनबाद, सितम्बर 20 -- 13वीं झारखंड राज्यस्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया। समापन समारोह में खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया। रांची आठ स्वर्ण, सात रजत और पांच कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनी। वहीं गिरिडीह पांच स्वर्ण, तीन रजत, दो कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान रहा। झारखंड के विभिन्न जिलों से 230 बालक-बालिका एवं महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। आयोजन सफल बनाने में धनबाद जिला साइकिलिंग संघ के सदस्य अभिषेक पांडेय, आयोजन सचिव धनंजय प्रसाद महतो, अघनू रवानी, बेबी कुमारी आदि का योगदान रहा। मौके पर झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, जितेंद्र महतो, दिलीप कुमार गुप्ता, राजकुमार मेहता, चंद्र बहादुर सिंह, दीपक हेंब्रम, प्रवीण कुमार, अभिजीत सेठ, ...