धनबाद, मार्च 16 -- हिन्दुस्तान के डबलोथॉन में साइकिल रेस में भाग लेने के लिए धनबाद के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे। हिन्दुस्तान के इस इवेंट में साइकिलिंग स्पर्धा आकर्षण का केंद्र रही। इसमें छह सात साल के बच्चे से लेकर प्रोफेशनल खिलाड़ी भी पहुंचे। सड़कों पर रेस लगाते हुए हैरतअंगेज कारनामा दिखाने वाले खिलाड़ियों को देखकर हर कोई दंग रह गया। साइकिलिंग स्पर्धा में सबसे अधिक खिलाड़ियों का रूझान देखने को मिला। इस इवेंट में भाग लेने के लिए राजगंज, बलियापुर से लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों से खिलाड़ी पहुंचे थे। साइकिल रेस में भाग लेने वाले खिलाड़ी का लक्ष्य एक ही था, मंच पर रखी साइकिल का पुरस्कार अपनी झोली में डालना। जूनियर वर्ग में 6-7 साल के बच्चों को साइकिल चलाता हुआ देख सभी रोमांचित हो रहा था। अपने नन्हें कदमों से इन बच्चों ने दो किल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.