शाहजहांपुर, नवम्बर 22 -- स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में चल रही मुमुक्षु क्रिकेट लीग के तीसरे दिन खेल का रोमांच चरम पर पहुंच गया। शुक्रवार को कॉलेज की साइंस-11 और आर्ट-11-के बीच खेले गए मुकाबले ने दर्शकों की सांसें थाम दीं। शुरुआत से ही मैच में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। टॉस जीतकर आर्ट-11 टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइंस-11 की टीम ने भी शानदार जज्बा दिखाया। डॉ अंकित अवस्थी ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके बावजूद टीम 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना सकी और 24 रन से मुकाबला हार गई। आर्ट-11 के कप्तान प्रो अजीत सिंह चारग ने दमदार अर्धशतक लगाया, जबकि 35 गेंदों पर 90 रन ठोकने वाले डॉ मृदुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.