पटना, दिसम्बर 30 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि साइंस सिटी से छात्रों को विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रुचि बढ़ेगी। वह मंगलवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि साइंस सिटी बहुत अच्छा बना है। इसको विशिष्ट आइडियाज के साथ बनाया गया है। यह विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केन्द्र है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहा है। देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिए यह आकर्षक और अनूठा केन्द्र है। युवा वर्ग के बीच विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस साइंस सिटी का निर्माण किया गया है। यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों को सरलता से समझने में सुविधा होगी। मुख्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.