संतकबीरनगर, फरवरी 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मगहर महोत्सव में बीएचयू वाराणसी के आईआईटी के छात्र मनोहर कुमार और उनकी टीम ने साइंस शो कर सभी को रोमांचित कर दिया। विभिन्न प्रकार के केमिकल के प्रयोग से आसमान से धरती पर उतरते बादल के प्रदर्शन ने सबको चौंकाया तो केमिकल के प्रयोग से लड़की की आवाज को लड़के की आवाज में परिवर्तित किया। जिसे देख पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके अलावा आग की लपटों का संगीत पर थिरकना, आग को मुंह में खा जाना, बिना बिजली के ट्यूबलाइट जलाने व अलग-अलग रंगों में आग निकालने जैसे प्रयोग देख लोग आवाक रह गए। साइंस शो का संचालन विवेक कुमार व मैनेजमेंट मोहित कुमार ने किया। बैक ग्राउंड सेटअप की जिम्मेदारी अमित और मनीष ने निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...