लातेहार, मई 7 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। राजकीय कृत उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने तीनों संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इंटर साइंस संकाय में बालूमाथ गालिब कॉलोनी निवासी मो. होजैयफा ने 462 अंक प्राप्त कर 92.40 प्रतिशत अंक हासिल किए और प्रखंड टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- इंटर परीक्षा में चिलदाग स्कूल का शानदार रिजल्टइंटर साइंस में प्रदर्शन होजैयफा के पिता मो.परवेज पेसे से प्राइवेट शिक्षक हैं। वहीं आंचल कुमारी ने 407 अंक के साथ 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। अनुष्का कुमारी ने 454 अंक प्राप्त कर 90.80 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटर आर्ट्स संकाय में मनीषा कुमारी ने 443 अंक प्राप्त कर 88.60 प्रतिश...