गढ़वा, मई 7 -- गोदरमाना। रंका प्रखंड के गोदरमाना प्लस टू उच्च विद्यालय का परीक्षा परिणाम विज्ञान संकाय में 62.29 % और कला संकाय में 90% रहा। विज्ञान संकाय में कुल 31 परीक्षार्थियों ने परीक्षा लिखा थी। उनमें गीता कुमारी 357 (71.4%) अंक लाकर स्कूल टॉपर रही। वहीं मुकेश कश्यप 352 (70.4%) और अंकित प्रजापति 342 (68.4%) अंक लाकर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। द्वितीय श्रेणी से 15 बच्चे पास हुए। वहीं 12 छात्र असफल रहे। उसी तरह कला संकाय में कुल 60 बच्चों ने परीक्षा दी थी। उनमें शरण साहू सिंह ने 336 (67.2%), संगीता कुमारी 322(64.4%) और पूजा कुमारी ने 320 (64%) अंक लाकर प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल की। यह भी पढ़ें- एसएस 2 उच्च विद्यालय पटमदा का शानदार प्रदर्शन, इंटरमीडिएट में शत-प्रतिशत रिजल्ट वहीं द्वितीय श्रेणी से 50 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त ...