साइंस कॉलेज में कैंसर जागरूकता पर हुआ व्याख्यान
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एमपीएस साइंस कॉलेज में शुक्रवार को 'कैंसर जागरूकता अभियान एवं स्वैच्छिक रक्तदान' विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में हुए व्याख्यान का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने किया।कैंसर विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप बनर्जी ने सिर, गर्दन, स्तन, स्त्री रोग, प्रोस्टेट और रक्त सहित विभिन्न प्रकार के कैंसर, उनके लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य ने कहा कि कैंसर से बचाव के लिए जागरूक और सतर्क रहना जरूरी है। मौके पर राकेश पांडेय, विजय सिंह, डॉ. अमित कुमार साह सहित विद्यार्थी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.