वरीय संवाददाता, फरवरी 21 -- बिहार के पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के बीच एक शिक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है। पटना कॉलेज के छात्रों ने पटना साइंस कॉलेज के एक शिक्षक की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद कॉलेज के शिक्षकों ने छात्र संघ चुनाव के कार्यों से खुद को अलग कर दिया है। उन्होंने कार्य बहिष्कार का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार, पटना कॉलेज के छात्र नेता चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने साइंस कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के शिक्षक के साथ हाथापाई कर दी। क्लासरूम के अंदर हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उसमें कुछ छात्र शिक्षक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- लड़के का एडमिट कार्ड, लड़की की फोटो, नाम भी खराब किया; PU में भयंकर लापरवा...