पटना, मई 4 -- पटना साइंस कॉलेज ने बीएससी सेमेस्टर-6 (सत्र 2023-27) के सभी छात्रों के लिए सेमेस्टर नामांकन से संबंधित सूचना जारी की है। नोटिस उन विद्यार्थियों के लिए है, जिन्होंने सेमेस्टर 5 की सभी कक्षाएं अटेंड की हैं और सेमेस्टर 5 की परीक्षा भी दे चुके हैं। छठे सेमेस्टर के लिए नौ मई तक शुल्क जमा करने को कहा गया है। कॉलेज ने साफ निर्देश दिया है कि सेमेस्टर 6 की फीस केवल ऑनलाइन मोड से ही जमा करनी होगी। शुल्क वेबसाइट pup.ac.in या https://formbuilder.ccavenue.com/live/patna-university जाकर शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके लिए कॉलेज ने दो लिंक दिए हैं। शुल्क जमा करने के बाद रसीद का हार्डकॉपी कॉलेज ऑफिस में जमा करना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.