दुमका, जून 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। ज्ञान मंजरी उच्च विद्यालय में साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन की प्रतियोगिता में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुल 56 छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट और मेडल दिए गए। गिफ्ट वाउचर और नकद चेक भी प्रदान किए गए। फाउंडेशन की ओर से रिया कुमारी को 2500 रुपये का चेक दिया गया। वहीं श्रेया मिश्रा, निवेदिता मोदी और रानी कुमारी को 1250-1250 रुपये के चेक से सम्मानित किया गया। मेडल पाने वाले छात्रों में सनीस आनंद, विक्रम कुमार, निवेदिता मोदी, रानी कुमारी और श्रेया मिश्रा शामिल रहे। विद्यालय निदेशक अजय कुमार दुबे ने सभी बच्चों को चेक और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को नई तकनीक जानने का मौका मिलता है और उनकी सोच व मानसिकता का विकास होता है। कार्यक्रम के ...