सुल्तानपुर, मार्च 14 -- सुलतानपुर, संवाददता। जिले के दुबेपुर ब्लॉक के भाई गांव में एक आवारा सांड के हमले में किसान के बेटे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि घटना शनिवार की भोर में हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, भाई गांव निवासी राजाराम कनौजिया गांव से बाहर जंगल की तरफ अपने खेत में ही घर बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने खेत में चने की फसल बोई हुई है, जिसकी रखवाली के लिए परिवार के सदस्य अक्सर खेत पर ही रहते हैं। शनिवार की सुबह एक आवारा सांड खेत में घुस आया और तैयार चने की फसल चरने लगा।इसी दौरान फसल को बचाने के लिए राजाराम के बेटे धुमेश (51 वर्ष) खेत की ओर पहुंचे और सांड को भगान...