प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के जिरगापुर चौंसा गांव निवासी राम शरन यादव का 45 वर्षीय बेटा कमलेश यादव खेत की ओर गया था। खेत में सांड़ को फसल बर्बाद करते देखा तो उसे हांकने लगा। सांड़ ने उसके ऊपर हमला कर दिया। सांड़ के हमले में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग दौड़े तो उसकी जान बची, परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...