फिरोजाबाद, मई 28 -- मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले दावों की पोल उस समय खुल गई, जब गुरुवार को सांस लेने में परेशान मरीज को वार्ड में शिफ्ट करने के नाम पर करीब आधे घंटे तक इधर-उधर घुमाया जाता रहा। लेकिन किसी भी वार्ड में उसे बेड नहीं दिया गया। हालत बिगड़ने पर स्वास्थ्य कर्मचारी उसे वापस लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। गौतमबुद्ध नगर के छिपयाना बुर्ज निवासी एवं हाल निवासी भूपाल गढ़ी थाना टूंडला 50 वर्षीय धर्मवीर सिंह को गुरुवार को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। परिजन सुबह उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी फाइल बनाकर डेंगू वार्ड के लिए रेफर कर दिया। वार्ड बॉय मरीज को एंबुलेंस से लेकर डेंगू वार्ड पहुंचे, लेकिन वहां बेड खाली नहीं होने की बात कहकर भर्ती करने से इनकार कर दिया। इस...