भागलपुर, सितम्बर 3 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। कोच्चि में तैनात नेवी के 42 वर्षीय जवान की बुधवार को इलाज के लिए कोलकाता ले जाने के दौरान मौत हो गई। जवान की तबीयत पिछले चार दिनों से खराब थी। उसे सर्दी-बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बुधवार को सांस की तकलीफ बढ़ने के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जा रहे थे। इसी दौरान धोरैया के पास उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ गांव निवासी सुजीत पाल के रूप में हुई है। मौत के बाद परिजन शव को लेकर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलने पर बरारी पुलिस ने शव को सुरक्षित रखवा दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों ने बताया कि जवान जमीन के काम से भागलपुर आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...