मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मॉडल अस्पताल की आईसीयू में सांस के गंभीर रोगियों को बिना ठीक किए हुए ही वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। आईसीयू में 10 की जगह चार बेड ही संचालित होने से मरीजों को ठीक हुए बिना ही वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। मॉडल अस्पताल में आईसीयू खुलने के सात महीने बाद भी चार बेड ही भव्या पोर्टल से लिंक किया गया गया है। भव्या पोर्टल से लिंक नहीं होने के कारण मरीजों को आईसीयू में पूरी तरह ठीक होने तक नहीं रखा जा रहा है। क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ अजय कुमार का कहना है कि आईसीयू में चार ही बेड क्यों भव्या पोर्टल से जुड़े हैं, इस बारे में सिविल सर्जन से जानकारी ली जाएगी। मॉडल अस्पताल के बाकी छह बेड पर मॉनिटर भी नहीं है और ऑक्सीजन पाइपलाइन भी शुरू नहीं है। आईसीयू में चार ही बेड पर मरीज भर्ती करने ...