सांस की बीमारी से पीड़ित वृद्ध की मौत
उन्नाव, मई 20 -- उन्नाव। माखी के नगवा गांव निवासी 60 वर्षीय बहादुर लंबे समय से सांस की बीमारी से पीड़ित थे। मंगलवार रात हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। हालत में सुधार न होने पर डॉ. कौशलेंद्र ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए कानपुर रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें घर लेकर चले गए। बुधवार शाम करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत से बेटी मालती समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- बीमारी से बढ़ई की हुई मौत, परिजन ने पड़ोसियों पर लगाया आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.