उन्नाव, मार्च 31 -- अचलगंज, संवाददाता। शिक्षा ही राष्ट्र के विकास की कुंजी है। हमें अपने बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत है। यह बातें जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष हरि सहाय मिश्र मदन ने बेथर स्थित वंश गोपाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर मेघावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण करते कहीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। यहां राजीव वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज शुक्ला, समीर शुक्ला, प्रबंधक दीपक तिवारी, राहुल तिवारी, प्रधानाचार्य श्रुति तिवारी, विक्की गुप्ता, शैलू शुक्ला, सिद्धार्थ तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंकित मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...