मेरठ, मई 20 -- प्रांतीयकृत नौचंदी मेला पटेल मंडप में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बुधवार को भोजपुरी लोकगायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गायक डॉ. राकेश श्रीवास्वत ने लोकगायिकी की शुरुआत भारत वंदना गीत सुंदर सुभूमि भइया भारत के देशवा से, प्रस्तुत कर की, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बन गया। उन्होंने नौचंदी मेले की गंगा जमुनी तहज़ीब और हिंदू मुस्लिम एकता को समर्पित गीत हिंदू मुसलमान ना सिख ईसाई, मनई के जातिया हमार ह भाई प्रस्तुत किया, जिसे सुन श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने एक से बढ़कर एक हिंदी और भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुत कर देर रात तक समां बांधे रखा। गायक के सहयोगी वाद्य यंत्रों पर पंडित त्रिपुरारी प्रसाद मिश्रा ने तबला, मो. श...