सांस्कृतिक संध्या में जीवंत किया गंगा अवतरण
वाराणसी, जून 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। संस्कृति विभाग और काशी वंदन की तरफ से नमो घाट पर गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में बुधवार को हुई सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने विविध प्रस्तुतियों में गंगा अवतरण का प्रसंग जीवंत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिवोहम् समूह की 'गंगा अवतरण एवं शिव तांडव' नृत्य-नाटिका रही। प्रस्तुति में शिवानी मिश्रा, सुनिधि पाठक, सृष्टि तिवारी, सौरभ त्रिपाठी, अर्जुन झा, विशाल सिंह, कुमारी प्रिंस, संध्या तिवारी, हिमांशी रस्तोगी, शिवांगी तिवारी और सुरभि जैशा ने मां गंगा के दिव्य अवतरण और शिव महिमा के भावपूर्ण प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्देशन शिवानी मिश्रा ने किया। डॉ. दिव्या श्रीवास्तव के निर्देशन में गौरी कला मंडपम् के कलाकारों ने गंगा वंदना एवं अर्धनारीश्वर अष्टकम की भरतनाट्यम शैली पर आधारित मनोहार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.