वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। चौकाघाट स्थित पद्मविभूषण स्व. गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल परिसर का पुनर्निर्माण होने जा रहा है। इसके बाद यहां स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश के पर्यटकों को खरीदारी, खान-पान और सांस्कृतिक गतिविधियों का अनुभव एक ही स्थान पर मिलेगा। विकास प्राधिकरण पूरी परियोजना पर 38 करोड़ रुपये खर्च करेगा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि यहां लगभग 7,517 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अर्बन हाट का निर्माण किया जाएगा, जो कला, संस्कृति और हस्तशिल्प का अनूठा संगम होगा। यह केवल एक बाजार न होकर काशी की जीवंत संस्कृति और परंपराओं का केंद्र भी होगा। यहां बनारसी साड़ी, लकड़ी के खिलौने, धातु शिल्प, गुलाबी मीनाकारी सहित विभिन्न पारंपरिक एवं जीआई-टैग उत्पादों की दुकानें होंगी। जहां स्थानीय कारीगर और बुनकर सीधे अपने उत्प...