प्रयागराज, फरवरी 28 -- इलाहाबाद संग्रहालय का 96वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने संग्रहालय की गौरवशाली उपलब्धियों को याद किया। सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मोहक प्रस्त़ुति दी। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति समित गोपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि इलाहाबाद संग्रहालय जैसी राष्ट्रीय संस्था अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। संग्रहालय सांस्कृतिक संरक्षण और विरासत संवर्धन के नए कीर्तिमान भी स्थापित कर रहा है। स्वागत संबोधन में उपसंग्रहाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि मंडलायुक्त के निर्देशन में संग्रहालय नवीन कार्य परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ बाल कलाकार मनस्वी केसरवानी की गणेश वंदना से हुई। बनारस घराना के रविशंकर मिश्र और साथियों ने भज...