अलीगढ़, जनवरी 22 -- इगलास, संवाददाता। तहसील क्षेत्र की पारंपरिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक बसंत पंचमी उद्घाटन विधायक राजकुमार सहयोगी, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा व समाजसेवी हरीश शर्मा ने फीता काटकर तथा कबूतर उड़ाकर मेले का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि बसंत पंचमी पर आयोजित होने वाला यह मेला सैकड़ों वर्षों पुरानी परंपरा का वाहक है, जो हर वर्ष नगरवासियों के लिए आस्था, मनोरंजन और सामाजिक मेल-मिलाप का केंद्र बनता है। विधायक ने कहा कि वसंत पंचमी मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। मेलाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, गौरव शर्मा, अंकित चौधरी, अवधेश पाठक, अजय ठाकुर, जीतू ठाकुर, योगेश बघेल, योगेंद्र बघेल, सुधीर, विक्की तिवारी उपस्थित रहे। रागिनी सुनने को उमड़ा दर्शकों का सैलाब इगलास। मेला बसंत पंचमी के उद्घाटन के दिन ही बुधवार को रामलीला...