मधुबनी, जनवरी 12 -- मधुबनी,निज संवाददाता। शहर के निजी होटल सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर राट्रीय युवा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र व युवाओं के सांस्कृतिक विकास की प्रतिबद्धता जताई गई। युवाओं में नई उम्मीद - नया जोश विषयक सेमिनार को संबोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद सुमन महासेठ ने कहा कि हरेक लोगों के लिए स्वामी विवेकानंद के विचार अनुकरणीय है। आजादी के बाद शिक्षा में सबसे अधिक गिरावट आई है। पहले गुरुकुल की परंपरा थी। समय के बदलते परिवेश में युवाओं की सांस्कृतिक विकास के लिए स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाना होगा। उपमेयर अमानुल्लाह खान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक है। उनके विचारों को आज के समय में अपने की और जरूरत पड़ गई है। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए समाजसेविका काजोल पूर्वे ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.