मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह का समापन मंगलवार को शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में हुआ। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 छात्र-छात्राओं एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।डीएम ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और प्रगतिशील भविष्य की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर विकास के नये मानक स्थापित करें और बिहार की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत बनाएं।तीन...