सांस्कृतिक महोत्सव ऑडिशन में दिखी बच्चों की प्रतिभा
रुद्रपुर, मई 19 -- खटीमा। उत्तराखंड सांस्कृतिक महोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ऑडिशन सिटी कॉन्वेंट स्कूल में संपन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुभ्रा सक्सेना, विद्यालय प्रबंधक प्रवीण उपाध्याय एवं एजुकेशन डायरेक्टर तिलक उपाध्याय, केसर पारूथी ने संयुक्त रूप से ऑडिशन का शुभारंभ किया। उत्तराखंड सांस्कृतिक महोत्सव के ऑडिशन में विभिन्न विद्यालयों के साथ रुद्रपुर, हल्द्वानी, टनकपुर बनबसा, बरेली, शाहजहांपुर एवं दूर-दूर से आए बच्चों ने अपने प्रतिभा का हुनर दिखाया। कार्यक्रम में सोलो डांस एवं सिंगिंग से सोमवार को विजेता बच्चों के साथ अतिथि प्रतिभागियों ने लोगों को मंत्र मुग्ध किया। ऑडिशन में लगभग 160 बच्चों ने प्रतिभाग किया। चयनित प्रतिभागी 23 मई को रामलीला ग्राउंड में होने वाले उत्तराखंड सांस्कृतिक महोत्सव के फाइनल में शिरकत करेंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.