मुरादाबाद, मार्च 28 -- किड्जी हर्ष प्ले स्कूल कांशीराम नगर में परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्रबंधक सोना गुप्ता ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया। इस दौरान केजी से ईशान ने पहला, हिबा ने दूसरा और जानवी चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अभिभावकों को भी पैरेंट्स आफ द ईयर के तहत सम्मानित किया। तनु गिल, पायल कोहली आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...