औरैया, जनवरी 28 -- फफूंद, संवाददाता। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में बुधवार को कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रसाद यादव और प्रधानाचार्य डॉ. पंकज शर्मा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विदाई समारोह में कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य डॉ. पंकज शर्मा ने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय जीवन व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने कहा कि छात्र अब जीवन के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं, जहां उन्हें अपने ज्ञान, संस्कार और मेहनत के बल पर आगे बढ़न...