प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज। शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत शंभूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि डॉ. एसपी मिश्रा ने अपने प्रेरक संबोधन से सभी को उत्साहित किया। विद्यार्थियों ने नृत्य और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर सचिव केके तिवारी, प्रबंध निदेशक अभिषेक तिवारी, निदेशक डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...