आगरा, फरवरी 26 -- आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर 14 स्थित पार्क में मंगलवार को हेल्पिंग हैंड संस्था ने होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। पारंपरिक गरिमा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कार्यक्रम में कला, संस्कृति और उमंग का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आगरा जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने किया। समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों के लिए आयोजित लिपान आर्ट एक्टिविटी रही। आर्ट शिक्षिका अंशु रहेजा के मार्गदर्शन में बच्चों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर कलाकृतियां बनाईं। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज कुमार सोनी, राकेश राठौर, संदीप कुमार, प्रेम दिवाकर, शौकीन पवार और साहब सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। संस्था की अध्यक्ष सपना कश्...