बिजनौर, मई 10 -- नजीबाबाद। सन शाइन पब्लिक स्कूल में मातृ-दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी विद्यालय के प्रबंधक विनोद मित्तल व प्रधानाचार्य आलोक अग्रवाल ने माँ शारदे की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।कक्षा नर्सरी के बच्चों ने 'तेरी ऊँगली पकड़कर चला', एल.के.जी. के बच्चों ने 'तू कितनी अच्छी है', यू.के.जी. के बच्चों ने मिक्स सॉन्ग 'मेरी माँ', कक्षा एक ने 'मेरी प्यारी अम्मी', कक्षा दो ने 'ये तो सच है कि भगवान है', कक्षा सात के बच्चों ने 'ऐसी होती है माँ' इस विषय पर एक्ट प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मना मातृ दिवस सभी बच्चों ने माँ के लिए अपना प्रेम प्रकट कर सभी का मन मोह लिया।विद्यालय के प्रबंधक विनोद मित्तल ने मातृ-शक्त...