मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। ओडिशा के बालासोर में होनेवाली ईस्ट जोन सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए पांच जनवरी से विवि की टीम के चयन के लिए ट्रायल होगा। इसकी जानकारी विवि सांस्कृतिक समिति के संयोजक प्रो. इंदुधर झा ने दी। प्रतियोगिता में 60 छात्रों का चयन किया जायेगा। प्रतियोगिता 27 से 31 जनवरी तक होगी। प्रतियोगिता में संगीत, नृत्य, ललित कला, साहित्यिक, रंगमंचीय शामिल हैं। सभी प्रतियोगिताओं के लिए सीनेट हॉल में ट्रायल किया जायेगा। सभी कॉलेजों को इसके लिए पत्र भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...