सांस्कृतिक नगरी को नई पहचान दिलाने में मददगार बनेगा गोलज्यू महोत्सव
चम्पावत, मई 3 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिला मुख्यालय में न्याय के देवता भगवान गोल्ज्यू की पावन में नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित ऐतिहासिक गोलज्यू महोत्सव सांस्कृतिक नगरी चम्पावत को नई पहचान दिलाने में मददगार बनेगा। नगर पालिका की ओर से वर्ष 2013 में गोलज्यू महोत्सव की शुरुआत की गई थी। सोमवार को महोत्सव का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। 13 मई तक चलने वाले इस 10 दिवसीय महोत्सव में धार्मिक आस्था, समृद्ध लोक संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं का अनुपम संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव का शुभारंभ प्रथम दिवस प्रातःकाल भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसके उपरांत स्वागत-अभिनंदन समारोह एवं विद्यालयों व सांस्कृतिक दलों की ओर से आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह भी पढ़ें- गोलज्यू महोत्सव में तीन दिन होगी सांस्कृतिक संध्या पालिकाध्यक्ष प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.