सीतामढ़ी, दिसम्बर 7 -- मधुबनी। मिथिलांचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित ईस्टर्न रीजनल सेंटर, कोलकाता प्रायोजित सेमिनार का भव्य आयोजन शिवलाल संगीत महाविद्यालय, न्यू चकदह के सौजन्य से स्थानीय महिला कॉलेज में किया गया। पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुए इस दो सत्रीय सेमिनार ने मिथिला की लोक कलाओं और त्योहारों के विविध आयामों-छठ पूजा, सामा-चकेवा, झिझया, जाट-जटिन, राजा शैलेश, शीत -बसंत, नैना जोगिन और लोरिक-को केंद्र में रखा। कार्यक्रम का वातावरण तब और भी मनमोहक हो गया जब विद्यालय के सचिव एवं उप प्राचार्य जटाशंकर पासवान द्वारा संचालित गायन मंडली ने प्रस्तुतियां दीं। बांसुरी की सुर तबले की थाप और हारमोनियम की मिठास ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित जन स्वत: ही संगीत की ऊंचाइयों को महसूस करने लगे। मुख्य अतिथि श्रृंखला में ...