सिमडेगा, नवम्बर 22 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ में शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। मौके पर विद्यालय परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नेतृत्व वनवासी कल्याण केंद्र झारखंड के प्रांत जनजातीय हितरक्षा प्रमुख राजेन्द्र बड़ाईक ने किया। शोभायात्रा में शामिल स्कूल के भैया-बहनों ने जनजाति वेशभूषा में नाचते-गाते, झूमते हुए जनजातीय अस्मिता की अद्भुत छटा प्रस्तुत किया। शोभायात्रा में स्कूल के छात्र जनजातीय महापुरुषों और नायकों जिनमें भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, वीर बुद्ध भगत, जतरा टाना भगत, तेलंगा खड़िया, नीलाम्बर-पीताम्बर, फूलो-झानो, सिनगी दई कैली दई आदि का रुप धरे कर शामिल हुए। जो आकर्षण का केंद्र रहा। मौके पर राजेन्द्र बड़ाईक ने जनजातीय गौरव दिवस के ऐतिहासिक मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.