सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण के लिए 30 तक दें आवेदन
जौनपुर, जून 7 -- जौनपुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ विभिन्न सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण को लेकर आवेदनपत्र आमंत्रित किया है। ऑडीशन फार्म जमा करने की तिथि 30 जून तक निर्धारित की गई है। विभिन्न लोक विधाओं यथा लोकगीत, भजन, आल्हा, कठपुतली, कव्वाली, जादू, नौटंकी, लघु सांस्कृतिक दल, वृहद सांस्कृतिक दल एवं नाटक दल सहित कुल 10 विधाओं में पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र (ऑडीशन फार्म) सूचना विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र सूचना निदेशालय के गीत एवं नाट्य प्रभाग से कार्य दिवसों में भी प्राप्त किया जा सकता है। जिला प्रशासन ने इच्छुक दल से कहा है कि 30 जून तक निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ के पते पर स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन पत्र भेज सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.