अल्मोड़ा, फरवरी 26 -- अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगर अल्मोड़ा में दो दिवसीय होली महोत्सव का गुरुवार को समापन हुआ। महोत्सव में 10 टीमों की महिलाओं ने सांस्कृतिक जुलूस निकाला। जुलूस के आकर्षण का केंद्र महिलाओं के ओर से रचाए गए स्वांग रहे। महिलाओं की प्रस्तुति ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। सर्वदलीय महिला कल्याण संस्था की ओर से आयोजित होली महोत्सव के दूसरे हर्षोल्लास का माहौल रहा। इस दौरान महिला टीमों की ओर से सिद्धनौला मंदिर से सांस्कृतिक जुलूस निकाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...