चंदौली, मार्च 12 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चहनियां कस्बे में भारत माता की जय, हिन्दु नव वर्ष जिन्दाबाद जय घोष के साथ वीडीए सदस्य अंबरीष सिंह भोला के नेतृत्व केसरिया जागरण अभियान की शुरूआत हुई। इसमें काफी संख्या में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कस्बा का भ्रमण किया एवं आगामी हिन्दू नव वर्ष मनाने का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने हर दुकान और घर पर पहुंचकर भगवा ध्वज का वितरण करते हुए घरों पर फहराने की अपील की।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सैकड़ो भगवा ध्वज और पम्पलेट का वितरण किया। भ्रमण के दौरान बन्दे मातरम, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम, हिन्दू नव वर्ष मंगलमय हो के नारे लगते रहे। कस्बा भ्रमण के बाद आयोजत सभा में अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परम्पराएं केवल आस्था पर ही नहीं ...