एटा, मार्च 20 -- जिला उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ ने हिंदू नव वर्ष पर गांधी मार्केट स्थित बैकुंठी भवन में कार्यक्रम हुआ। महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्षा चीना अग्रवाल ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का यह दिन भारतीय सभ्यता का प्राण है। आज के ही दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था। ब्रह्माजी ने पुण्य तिथि से सृष्टि की रचना का प्रारंभ किया था। यह दिन इसलिए भी वंदनीय है। आज सिक्खों के द्वितीय गुरु अंगददेव का प्रकाश पर्व है। महिला प्रकोष्ठ संरक्षिका बबिता जैन 'प्रेरणा' ने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार और आधुनिक जीवनशैली पर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम में रतिका शर्मा, नीलम गुप्ता, अंजलि गहलौत, मंजू वार्ष्णेय, शिवांगी जैन, उमा पुंडीर, दीप्ति अग्रवाल, रेनू गोयल, सविता मित्तल, शालिनी जैन, मंजू जैन मौजूद रही।...