गंगापार, मार्च 15 -- प्रतापपुर विकास खंड के कम्पोजिट विद्यालय रायपुर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसकी शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। छात्रों ने देशभक्ति एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में देशप्रेम, नारी सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलता है। उन्हो...