प्रयागराज, दिसम्बर 22 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र से महत्वपूर्ण पत्रावलियां चोरी होने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में केंद्र में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी समेत दो लोग पत्रावलियां चोरी करते हुए दिख रहे हैं। केंद्र के जांच समिति सदस्य अभिनव राय ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में नामजद एफआईआर दर्ज करवाई है। जांच समिति सदस्य की तहरीर के अनुसार, तीन सितंबर की सुबह आउटसोर्सिंग कर्मचारी ऋषि सिंह के साथ एक अन्य व्यक्ति मदन मोहन मणि ने कुछ पत्रावलियां अनाधिकृत रूप से चोरी कर ली। कुछ दिन बाद इसकी जानकारी हुई, तो सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसमें दोनों आरोपी पत्रावलियां गायब करते दिख रहे हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद एफआईआर दर्जकर विवेचना की जा रही है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.