घाटशिला, मई 11 -- मुसाबनी। साहित्य संस्कृति संघ के तत्वावधान में विश्व कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुसाबनी माइंस इंटर कॉलेज स्थित सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र, विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी संदीप भगत, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, जीसीजेडी उच्च विद्यालय के संस्थापक कुंदन कुमार सिंह, प्रोफेसर मित्रेश्वर, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, झामुमो नेता सौरभ चक्रवर्ती, संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षक हिंडोली चटर्जी आदि उपस्थित थे। मौके पर अतिथि अशोक अग्रवाल ने कला एवं संस्कृति को बचाए रखने के लिए संघ की महिलाओं को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती पर गायन व नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम में संगीता मंडल के नेतृत्व...