संतकबीरनगर, मार्च 31 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा क्षेत्र के शारदा साइंस एकेडमी मुंडेरा में वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में कई मनमोहक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष भारत गौरव रत्न व एकेडमी के संरक्षक डॉ जय प्रकाश शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष ब्लाक प्रमुख राम मिलन यादव, वरिष्ठ सपा नेता सुबोध यादव, प्रबंधक डॉ. शिव कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी, एकेडमी के संस्थापक वेणी माधव पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर की।मुख्य अतिथि डॉ जय प्रकाश शर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने अपने संस्कारों का प्रदर्शन करते हुए जो शानदार प्रस्तुति की है वह काबिले तारीफ है। यह पिछड़ा क्षेत्र सरयू और कुआनो नदी के बीच में...