अयोध्या, फरवरी 2 -- अयोध्या, संवाददाता। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में पांचवे वार्षिकोत्सव मृदंग का आयोजन किया गया। महोत्सव के अर्न्तगत 25 से 27 जनवरी तक खेल प्रतियोगिताएं व 28 से 30 जनवरी तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कॉलेज के प्रिसिंपल डा. दिनेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में छात्रों के अकादमिक, सांस्कृतिक, खेल एवं रचनात्मक विकास को एक साझा मंच प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में छात्रों ने नृत्य, संगीत एवं नाट्य के माध्यम से अपनी सृजनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। समाजिक विषयों पर आधारित नुक्कड़ नाटक में छात्रों को सामाजिक सरोकारों पर संवेदनशील अभिव्यक्ति प्रस्तुति करने का अवसर मिला। इस दौरान कॉलेज के विभागाध्यक्षों व शिक्षकों की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...