मधुबनी, फरवरी 26 -- घोघरडीहा,निज संवाददाता। प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय, हुलासपट्टी में आयोजित वार्षिक बाल मेला इस बार केवल बच्चों की प्रतिभा का मंच नहीं रहा, बल्कि यह विद्यालय और समुदाय के बीच मजबूत होते संबंधों का प्रतीक बन गया। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और सहभागिता की त्रिवेणी देखने को मिली। प्रधानाध्यापक शिव नारायण यादव के नेतृत्व में हुए आयोजन में पोषक क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं और बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि अब विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सहभागिता का मंच भी बन रहा है। वर्ग एक से पांच तक के बच्चों ने नृत्य, संगीत और खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और ऊर्जा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे नन्हें बच्चों की प्...