गढ़वा, जनवरी 28 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत पीएमश्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय घाघरा में गणतंत्र दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में चयनित छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनके मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाया गया। बुधवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सीआरपी उपेंद्र सिंह और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला कुमारी के हाथों चयनित प्रभात फेरी में प्रथम स्थान अभिनंदन कुमार,भाषण में प्रथम स्थान राधिका कुमारी, गीत में प्रथम स्थान अभिमन्यु कुमार, एकल नृत्य में प्रथम स्थान ज्योति कुमारी, समूह नृत्य में प्रथम स्थान नंदनी कुमारी, पूजा कुमारी, विभा कुमारी के अलावा अभिषेक, आकांक्षा, माया, वैष्णवी, अनामिका, बेबी, मीठी टोप्पो, अर्चना, लक्ष्मी, शिवानी, मनोरमा, गुलशेर हसन सहित अन्य को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया...